एसएस महाविद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
पीडीए जन पंचायत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनके योगदान को किया याद
रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान ऐतिहासिक : उदय नारायण गुप्ता
अमिट रेखा | कृष्णा यादव
तमकुहीराज/कुशीनगर। एसएस महाविद्यालय गाजीपुर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। पीडीए जन पंचायत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बच्चा सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उदय नारायण गुप्ता ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उदय नारायण गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी के बाद बिखरी हुई रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के नाम पर राजनीति करती है, जबकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।
सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एकता के सूत्र में पिरोया था। वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पीडीए का उद्देश्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक एकता और समानता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम को सपा नेता राजेश सिंह, विद्यासागर सिंह पटेल, पारस सिंह पटेल, कृष्णा पटेल, अशोक सिंह पटेल, बबूल अली गाजी, अशोक कुशवाहा, अविनाश सिंह, लालमन यादव, अम्बिका निषाद एवं राजन यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चा सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन वेदनिधि कुशवाहा ने किया। गायक मनोज माही ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से आयोजन को आकर्षक बनाया।
इस दौरान अलाउद्दीन अली, परवेज आलम, विद्या चौहान, प्रदीप यादव, तीर्थराज गिरी, रमेश गुप्ता, देवीलाल यादव, राजू कुशवाहा, भरत कुशवाहा, कन्हैया गुप्ता, रामानंद गुप्ता समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।