अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता तमकुही राज में आरंभ

Jan 12, 2026 - 14:00
 0
अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता तमकुही राज में आरंभ

अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता तमकुही राज में आरंभ

ट्राईब्रेकर  द्वारा झारखंड की टीम ने 6-5 से जीत दर्ज पर अगले दौर में प्रवेश किया

अमिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुही राज /कुशीनगर

32 वी राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया मैत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्दघाटन मुकाबला झारखंड एवं बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें टाईब्रेकर से झारखंड की टीम 6-5 से जीत दर्जकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। बतौर मुख्यातिथि विधायक तमकुहीराज डॉ असीम कुमार एवं प्रतियोगिता के संरक्षक महेश्वर प्रताप शाही ने फीता काटने के उपरांत खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया।
रविवार को फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में टांसपोर्ट क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता पहला मुकाबला एएफसी झारखंड एवं बंगाल की टीम के बीच खेला गया।  खेल के शुरुआत से ही दोनों ही टीम रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर हमले करने शुरू कर दिये। खेल के 24वे मिनट में झारखंड के संस्कार तुडो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम 1-0 बढ़त दिला दिया। खेल के दूसरा हाफ शुरू होते ही बंगाल के बनेश्वर मंडल ने गोलकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। जिसके बाद आयोजकों ने टाईब्रेकर से मैच का फैसला कराने का फैसला लिया। जिसमें झारखंड की टीम विजयी रही। इस दौरान बाबू कौशल सिंह, अभिषेक आनंद पाठक, ओपी सिंह, भीम गुप्ता, गोविंद किशोर शाही, हिम्मत सिंह, राजकुमार वर्मा, आलोक मिश्र, नियाज खान, शर्मा चौहान, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।