छात्रों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण  का शुरूआत 

Dec 21, 2025 - 19:35
 0
 छात्रों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण  का शुरूआत 

 छात्रों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण  का शुरूआत 

अमिट रेखा/ संत राज यादव

गोरखपुर। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की इकाई सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बरेली द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के तकनीकी छात्रों एवं छात्राओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह पहल छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के नेतृत्व, वाइस चेयरमैन के मार्गदर्शन एवं प्रबंध निदेशक श्री मनीष अग्रवाल की गरिमामई उपस्थित में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वांचल (गोरखपुर) के तकनीकी विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं प्रोफेशनल वर्क-कल्चर से परिचित कराना है।कंपनी के सीएचआरओ एवं कॉरपोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि सुपीरियर ग्रुप प्रत्येक वर्ष तकनीकी विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है, जिससे वे अपने करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से व्यवसाय के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाया जा सके।
यह औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम यूनिट हेड  अमित महर्षि,  हिमांशु अग्रवाल,  चिराग एवं  दिनेश मिश्र के निर्देशन में संचालित किया जाएगा, जहां छात्रों को विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी पहलुओं का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर एमएमएमयूटी के कुलपति डॉ. जे. पी. सैनी ने कहा,
“उद्योग और विश्वविद्यालय के बीच इस प्रकार का सहयोग छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा दिया जा रहा यह औद्योगिक प्रशिक्षण हमारे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा।”
विश्वविद्यालय के डीन प्रो. विट्ठल गोले ने कहा,
“तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक होती है जब छात्रों को उद्योग की वास्तविक परिस्थितियों से रू-बरू होने का अवसर मिले। सुपीरियर ग्रुप की यह पहल सराहनीय है और इससे छात्रों के कौशल में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।”प्रबंध निदेशक  मनीष अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा,
“हमारा प्रयास है कि देश के युवा तकनीकी रूप से दक्ष, आत्मनिर्भर और उद्योग-तैयार बनें। एमएमएमयूटी के विद्यार्थियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उसी दिशा में एक ठोस कदम है। हमें विश्वास है कि यह अनुभव छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।”अंत में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने एमएमएमयूटी के कुलपति डॉ. जे. पी. सैनी एवं डीन प्रो. विट्ठल गोले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय एवं उद्योग के इस सहयोग से छात्रों, संस्थान और समाज—तीनों को लाभ होगा।