सलेमगढ़ के नोनिया पट्टी में कथित अवैध कबाड़ कारोबार फलने-फूलने के आरोप, जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल

Nov 1, 2026 - 06:44
Nov 1, 2026 - 06:47
 0
सलेमगढ़ के नोनिया पट्टी में कथित अवैध कबाड़ कारोबार फलने-फूलने के आरोप, जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल

सलेमगढ़ के नोनिया पट्टी में कथित अवैध कबाड़ कारोबार फलने-फूलने के आरोप, जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल

सड़क किनारे कबाड़ रखे जाने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका, जिम्मेदारों की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अमिट रेखा। कृष्णा यादव, तमकुहीराज /कुशीनगर। जनपद के सलेमगढ़ क्षेत्र स्थित नोनिया पट्टी में कबाड़ के कथित अवैध कारोबार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर इस कारोबार के तेजी से फलने-फूलने की चर्चा है। ऐसे में संबंधित विभागों की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यदि क्षेत्र में बिना जरूरी अनुमति या निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर कबाड़ का कारोबार संचालित हो रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराना आवश्यक है। कबाड़ के कारोबार की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होने की आशंका की भी नियमानुसार जांच होनी चाहिए।

अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नोनिया पट्टी में कथित रूप से चल रहे इस कारोबार पर सवाल यूं ही बने रहेंगे। फिलहाल, मामले में आधिकारिक जांच और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है।

स्थानीय स्तर पर कारोबार के तेजी से बढ़ने के साथ सड़क के दोनों किनारों पर कबाड़ रखे जाने और अतिक्रमण की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र