मकर संक्रांति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा सहभोज का कार्यक्रम
मकर संक्रांति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा सहभोज का कार्यक्रम
सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है और आत्मशुद्धि व पुण्य संचय-राजेश
अमिट रेखा/अजीत कुमार मिश्रा /सिसवा नाहर
कुशीनगर जनपद के तमकुही विधानसभा सभा अंतर्गत ग्राम सभा बिचपटवा पंडित धनन्जय मणि उर्फ महाबली के दरवाज़े पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष सह भोज का कार्यक्रम हुआ जिसमें विधान सभा तमकुहीराज के सैकड़ों ब्राह्मण विप्र बंधुओं ने भोजन किया ! अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित राजेश कुमार दुबे ने कहा हम लोगों का कार्य है सभी धर्म को जोड़ कर चलना ! हम सब ब्राह्मण हैं,मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व सूर्य उपासना, दान-पुण्य और सामाजिक एकता से जुड़ा है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है और आत्मशुद्धि व पुण्य संचय का अवसर माना जाता है।मकर संक्रांति केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और अध्यात्म का संगम है। सूर्य उपासना, स्नान-दान और सह भोज जैसी परंपराएँ इसे एक ऐसा उत्सव बनाती हैं जो जीवन में ऊर्जा, संतुलन और भाईचारे का संदेश देता है।यह पर्व ऋतु परिवर्तन और नई ऊर्जा का स्वागत करता है।सामाजिक एकता: सह भोज और सामूहिक उत्सव समाज में भाईचारे और समानता का संदेश देते हैं।आध्यात्मिक शुद्धि: स्नान और दान को आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का साधन माना जाता है।
यह आयोजन केवल भोजन तक सीमित नहीं था, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव था। मकर संक्रांति जैसे पर्व पर सहभोज समाज में समानता और भाईचारे का प्रतीक बनता है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर सामुदायिक जुड़ाव और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करता है।
तमकुही विधानसभा सभा अंतर्गत ग्राम सभा बीच पटवा पंडित धनन्जय मणि उर्फ महाबली के दरवाज़े पर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हम लोगों का कार्य है सभी धर्म को जोड़ कर चलना ! हम लोगों के पूर्वज सभी धर्म/जातियों को सम्मान देते हुए आये है और साथ ही सम्मान दे रहा हैं! वही मंडल सचिव पंडित नंदलाल त्रिपाठी ने बताया कि ब्राह्मण जभी पूजा पाठ करवाता या करता है! तो पूजा पाठ के अंत में अपना कल्याण के बारे में नहीं बोलता हैं, ब्राह्मण सभी समाज और देश के लिए बोला कि,धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो,प्राणियों में सत्य भावना हो विश्व का कल्याण हो! लेकिन कुछ ऐसे लोग है जो अपने स्वार्थ के लिए ब्राह्मण को अपशब्द बात बोल दे रहे हैं जो की नही बोलना चाहिए ! सह भोज कार्यक्रम में उपस्थित जिला कुशीनगर अध्यक्ष पंडित राजेश कुमार दुबे के मंडल सचिव पंडित नंदलाल त्रिपाठी, मंडल मीडिया प्रभारी पंडित अरविन्द पाण्डेय ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनन्जय मणि उर्फ महाबली बाबा ,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित संजय तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सचिव डॉ नितेश मणि त्रिपाठी, राकेश पांडेय, करुणानिधान मणि, भुनेश्वर पांडे आदित्य मणि, वेद प्रकाश दुबे, सुदरम् त्रिपाठी मौजूद रहे।