टायर फटने से अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
टायर फटने से अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
अमिट रेखा /ब्यूरो देवरिया
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया–कसया मार्ग पर कोन्हवलिया मोड़ के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।जानकारी के अनुसार देवरिया की ओर से आ रही मारुति स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में थी। जैसे ही कार कोन्हवलिया मोड़ के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर कसया से देवरिया की ओर जा रही बाइक से जा भिड़ी।
हादसे में बाइक सवार प्रदीप चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जो कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के धुआं टिकर निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं कार में बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडिला मैनुद्दीन निवासी रविंद्र शर्मा, रामधारी शर्मा और गीता देवी सवार थे। दुर्घटना में उन्हें भी चोटें आईं।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से देवरिया जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।