September 8, 2024

भाजपा सरकार में दबंगो का कब्जा समाप्त : सुब्रत शाही

Spread the love

भाजपा सरकार में दबंगो का कब्जा समाप्त : सुब्रत शाही

– पहली बार डीह की जमीन ( घरौनी का कागज ) हर व्यक्ति के नाम भाजपा सरकार ने किया

बैठक में कहा क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार के कार्यो से पूरी तरह मगन है।

अमिट रेखा ब्यूरो, पथरदेवा देवरिया।। विधानसभा पथरदेवा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री माननीय सूर्यप्रताप शाही क्षेत्र में भ्रमण अपने कार्यकर्ताओं के साथ तेजी से करते दिख रहे है। इसीक्रम में शाही के सुपुत्र ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही भी अपने दल के कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही योगी सरकार के तमाम योजनायों व कार्यो को बता रहे है। किसान हित से लेकर दलित गरीब सभी वर्गों को यह बताने का कार्य कर रहे है कि सरकार ने उनके लिए कितना कुछ नही किया है। सरकार के द्वारा हर वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। वर्ग कोई भी हो हमारी सरकार किसानों को एक समान सबको मानकर हर जाति वर्गों को सीधा लाभ उनके खाते में दिया है। किसान सम्मान निधी योजना के अंतर्गत कोई जाति वर्ग बंचित नही रहा है। श्रमिक कार्ड के अंतर्गत श्रमिको को एक समान लाभ उनको दिया गया है। आज प्रदेश के लोग योगी और मोदी सरकार से सीधा जुड़े हुए है। केंद्र की व्यवस्था हो या राज्य की दोनो लाभ जनता को सीधे घर बैठे मिल रहा है। वर्तमान में योगी सरकार ने प्रदेश के हर गरीबो को डीह की जमीन (घरौनी का कागज) उनके हक में दिया है एवं मैसेज के ज़रिए उनके मोबाइल नंबर पर जमीन का लेखा जोखा भी भेज दिया है। वर्तमान सरकार में विवादित जमीन सरकार के द्वारा सही कराकर सबके नाम से घोषित किया गया हैं। भाजपा सरकार में अब दबंगो का कब्जा समाप्त होते साफ नजर आ रहा है।आज हर वर्ग भाजपा सरकार के कार्यो से खुश है। उक्त बातें ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने बैठक के दौरान लोगो के बीच कही। आगे कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने जा रही है और भी अधिक लाभ किसानों को आगे देखने को मिलेगा।

114870cookie-checkभाजपा सरकार में दबंगो का कब्जा समाप्त : सुब्रत शाही