July 27, 2024

कांग्रेस पार्टी को कमजोर समझना चुनौती पूर्ण होगा : जावेद अतहर खान

Spread the love
कांग्रेस पार्टी को कमजोर समझना चुनौती पूर्ण होगा : जावेद अतहर खान
 – वर्तमान सरकार से तंग आई जनता , इस बार देगी जमकर जबाब
अमिट रेखा पथरदेवा देवरिया।। विधानसभा पथरदेवा निवासी जावेद अतहर खान उर्फ सुंदर भईया, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया ने वर्तमान सरकार के ऊपर निशाना लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस पार्टी को कमजोर न समझे। विधानसभा पथरदेवा में आज तक कोई विधायक धरातल पर कार्य नही किया है।
कांग्रेस  पार्टी सभी के कार्यो को लगातार पथरदेवा विधानसभा में देखती आ रही है। आज इस विधानसभा में हर गरीब वर्ग परेशान है। जब किसी गरीब की समस्या की बात आती है तो उसे नजर अंदाज करने का कार्य वर्तमान सरकार के द्वारा होता रहा है। मंहगाई , भ्र्ष्टाचार , बेरोजगारी की संख्या विधानसभा में इतनी है कि लोग पढ़कर लिख कर घर बैठे है। किसी प्रकार किसानी से जीवन यापन करने वाले किसानो की भी आमदनी दुगुनी करने का वादा वर्तमान सरकार भूल गयी है। आज इस सरकार ने जो लोगो से रोजगार छीना है। वह कही न कहीं प्रदेश को अंधेरे में ढ़केलने का कार्य किया है। जनता आज सभी पार्टियों से तंग आ गई है। पूरा प्रदेश प्रियंका गांधी का नारा लगा रहा है। आगे कहा कि जो लोग पथरदेवा विधानसभा की जनता को पूर्ण अपना समझ रहे है। वे कहीं न कही भूल कर रहे है। विधानसभा पथरदेवा से बहन अम्बर जहां पत्नी नौशाद राजा इस बार चुनाव कांग्रेस पार्टी से लड़ रही है। अम्बर जहां पत्नी नौशाद राजा के द्वारा क्षेत्र भर्मण जोर सोर से चल रहा है कार्यकर्ता बहन अम्बर जहा को जिताने के लिए दिन रात एक कर दिए है। इसका रिजल्ट विपक्षी नेताओं के सामने देखने को मिलेगा। आगे कहा कि कछुए की चाल हमारी सरकार चलती है। हमारी सरकार दायरे में रहती है कानून का सम्मान करती है। कानून तोड़कर कोई कार्य नही करती है। आज समस्त वर्ग कांग्रेस का साथ दे रहा है और बहन अम्बर जहा कई हजार वोट इसी विधानसभा से पा  रही है। इस बार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी जीत रही है।
114680cookie-checkकांग्रेस पार्टी को कमजोर समझना चुनौती पूर्ण होगा : जावेद अतहर खान