September 19, 2024

भाजपा के शासन काल मे गुलाम बनता देश : अंबुज शाही

Spread the love

लखनऊ,देवरिया ।
सपा के प्रसिद्ध नेता व पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ कुशीनगर, पूर्व सदस्य जिला पंचायत तरकुलवा क्षेत्र के निवासी अंबुज शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर आज स्वतन्त्र भारत के लोग अपने आपको गर्व महसूर जरूर कर रहे है। यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। कितने माता – बहनों ने इसी आजादी के लिए अपने सिंदूर को मिटा दिया। कितने भाईयों ने अपने जीवन को कुर्वान कर दिया, तब यह देश आजाद हुआ ।
परन्तु भाजपा के शासन काल मे आज उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पूरा हिंदुस्तान गुलाम बनता जा रहा है। यहाँ की जनता पूछ-पूछ कर अब साँसे लेने पर मजबूर है। मुँह पर जाबी लगाकर बात करने पर मजबूर है। घर पर रहकर हमारे नवजवान भाई खेत – सम्पति बेचकर जीवनयापन करने पर मजबूर है। जिनके पास खेत-जमीन नही है वे नेतायों की गुलामी करने पर मजबूर है। आज भाजपा की सरकार में अधिकारियों को हैक कर चुनाव में जीत हासिल करने का कार्य किया जा रहा है। छोटे- छोटे बच्चे गुल्ली- डन्डा घर पर खेल रहे है। शिक्षा तो इन बालको लिए अब दूर हो गई है। ऐसे गरीब बालको को ऑनलाइन पढ़ाई कहा भाग्य में लिखा है। जिनके पास खाने के लिए दो वक़्त की रोटी नसीब न हो , फिर ऐसे बालक स्मार्ट इंडिया के साथ कैसे चल सकते है। देश के विकास का एक ही मार्ग होता है उचित एवं सही शिक्षा का होना, यह भी अब भाजपा के कार्यकाल में लुप्त के कागार पर पहुच रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि उचित शिक्षा एवं रोजगार पर ब्रेक लगाकर एवं भ्रष्टाचार का बढावा देकर भाजपा सरकार अब कुछ ही वर्षो में अपनी दायरा फैलाकर एक – एक गरीब को भूखे व बेरोजगार बनाकर गुलाम बनाने का प्लान बना रही है। कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए अभी कोई सही इलाज का कोई खोज नही हो पाया। सरकार बस एक- दुसरे से दूरी बनाकर रहने की सलाह दे रही है, अभी पिछले महीनों में जीता जागता उदाहरण नदी में तैरती लाशों को देखकर भुलाया नही जा सकता , भाजपा की सरकार दूरिया एक दुसरे व्यक्ति से जीवन भर की बनाती जा रही है जिनके परिवार से कभी मुलाकात होना भी निश्चित नही है। इस तानाशाही भाजपा सरकार में सही लिखने और सही बोलने वालों को गोलियों से भूनवाने का कार्य किया जा रहा है। रातो – रात राजनीति के बल पर पुलिस प्रशासन को आदेश प्रेषित कराकर भले ब्यक्तियो को घर से उठवाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस के बल पर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मार पीट पर उतारू होकर सपा के राष्टीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव को चुनौती देने का कार्य कर रहे है। जो स्वतन्त्र भारत के नाम पर एक प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है।

81181cookie-checkभाजपा के शासन काल मे गुलाम बनता देश : अंबुज शाही