July 27, 2024

रविवार तक कोहरा और गलन बनेगी परेशानी का सबब

Spread the love

अमिट रेखा अजय कुमार सिंह
अयोध्या।
बुधवार को जिले ने घने कोहरे की चादर ओढ़े रखी। पूरे दिन वातावरण में गलन व ठिठुरन बनी रही। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तेज होने की वजह से मौसम में यह तब्दीली आई है। आगामी दो से तीन दिनों तक वातावरण में कोई परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि रविवार तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलवार को भी पूरे दिन कुहासा था। ठंड व गलन ने लोगों को बेहाल कर रखा था। बीती रात से ही ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को सुबह दस बजे तक शहर में घना कोहरा रहा। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। इसी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ा है। मौजूदा समय में हवा की दिशा भी उत्तरी पश्चिमी है। इस वजह से ठंड व गलन में इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक 13 दिसंबर तक कोहरा छाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आ‌र्द्रता अधिकतम 94 व न्यूनतम 52 फीसद रही।

7030cookie-checkरविवार तक कोहरा और गलन बनेगी परेशानी का सबब