September 7, 2024

छठ घाट पर नाचते-नाचते गिरा बिहार का हुरका नृत्य कलाकार,मौत

Spread the love

अमिट रेखा
रामनरायन चौहान
धरनीं पट्टी, छितौनी/ कुशीनगर

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा छठ घाट पर हुरका नृत्य के दौरान शनिवार को सुबह नृत्य कलाकार बालखिला राम ( उम्र 70 वर्ष) की अचानक गिर कर मौत हो गई। वह बिहार के बगहा जिले के खोरा परसा गांंव का रहने वाला था। पनियहवा गांव निवासी राधे साहनी के घर छठ पूजा पर मुंडन संस्कार में मनौती के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण जिले बगहा थाना क्षेत्र से हुरका का नाच करने पांच नृत्य कलाकार आए थे। मनौती के अनुसार शनिवार की सुबह घाट पर नृत्य कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान नृत्य कर रहा बालखिला अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसके साथियों ने उसे पनियहवा के एक निजी अस्पताल पहुंंचाया। जहांं देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा थाना क्षेत्र खोरा परसा गांव के निवासी बालखिला के साथी मन्नीराम ने बताया कि वह, बालखिला, खिवारी, बनारसी और रघुनाथ हुरका डांस पार्टी बना नृत्य कर अपनी रोजी रोटी चलाते थे। हमेशा की तरह शुक्रवार को भी यह अपनी पार्टी के साथ पनियहवा डांस करने आये थे इसी दौरान बालखिला राम नाचते- नाचते अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। बालखिला के शव को उसके साथी निजी वाहन से लेकर अपने गांव लौट गए।

3090cookie-checkछठ घाट पर नाचते-नाचते गिरा बिहार का हुरका नृत्य कलाकार,मौत