September 8, 2024

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी

Spread the love

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी

पथरदेवा देवरिया।। पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने पथरदेवा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक पैमाने पर समर्थन में मतदान करने के लिए समस्त मतदाताओं का आभार एवं पार्टी नेता गणों को धन्यवाद दीया इसके बाद पूर्व मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है पूरे प्रदेश में भय एवम आतंक का माहौल है ब्राह्मण अक्लियत एवं यादव वर्ग के लोगो की हत्या लगातार हो रही है समाजवादी पार्टी के लोगों को सुनियोजित तरीके से उत्पीड़न कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार के एक बड़े मंत्री के इशारे पर विधानसभा पथरदेवा में पुलिसिया तांडव हो रहा है निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमें में फंसाया जा रहा है समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव एवं पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल को प्रशासन के लोग जांच के नाम पर प्रताड़ित कर रहे हैं।तुरहा पट्टी निवासी रामप्रवेश सिंह के ऊपर गैंगस्टर लगाकर बघौचघाट थाने में निरुद्ध किया गया है। नगर पंचायत पथरदेवा के कुचया बूथ पर मतदान के समय भाजपा के लोगों द्वारा खुलेआम गुंडई की गई और अखिलेश चौबे को मारा पीटा गया यह भी एक साजिश के तहत हुआ। इसके बाद सरकार के लोगो के इशारे पे संकटानंद,अखिलेश चौबे सहित नौ लोगों पर तरकुलवा थाने में हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया।शिव शंकर यादव व उनकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। अंत में पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं प्रशासन से मांग करता हूं फर्जी मुकदमा वापस हो तथा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद हो अन्यथा समाजवादी पार्टी पुलिस प्रशासन के विरुद्ध व्यापक रूप से जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।उक्त मौके पर पूर्व जनसंपर्क अधिकारी बैजनाथ मिश्रा,सुभाष पाठक,क्रांति सिंह कृष्णलाल त्रिपाठी,मंजूर हसन,राम बहादुर कुशवाहा,हजरत नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

140720cookie-checkभाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी