September 7, 2024

जानजोखिम में डाल कर रहे तय कर रहे सफर, प्रशासन बेखबर

Spread the love

अमिट रेखा सुनील पाण्डेय

ब्यूरो महराजगंज

फरेंदा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर इन दिनों दोपहिया वाहनों पर तीन लोग सवार होकर चल रहे है। वाहन अधिनियम को ताक पर रख क्षेत्र में बेखौफ होकर लोग नियम का उल्लंघन कर रहे है। कार्रवाई न होने से दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों को बैठा कर जानजोखिम में डाल सफर तय कर रहे। साथ ही क्षेत्र में नाबालिंग भी बेखौफ हो कर वाहन चला रहे है। जानकारी के अभाव में नाबालिंग जब जिधर मन किया बिना किसी रोक टोक के गाड़ी घुमा देते है जिससे दुर्घटना की संभावना हो जाती है। क्षेत्र बृजमनगंज, धानी, महदेवा, सोनाबंदी, फुलमनहा, इनायतनगर, लेहड़ा स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर मोटरसाइकिल पर दो से अधिक लोग यात्रा करते देखे जा सकते है। दोपहिया वाहनों के साथ चारपहिया वहान में भी बिना किसी डर भय के ओवरलोड वाहन चलाए जा रहे है। जिससे क्षेत्र में प्रतिदिन कहीं न कहीं छोटी-मोती घटनाएं होती रहती है।

4380cookie-checkजानजोखिम में डाल कर रहे तय कर रहे सफर, प्रशासन बेखबर