June 24, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा सलेमपुर का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर का समापन

अमिटरेखा-परवेज आलम
हतवा भटनी- देवरिया

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा सलेमपुर का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर का समापन श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर में किया गया। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा0 अंतर्यामी सिंह ने पार्टी के इतिहास व विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला ।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद और विकास को प्राथमिकता दी है। उसी का परिणाम है कि दो सांसदों वाली भाजपा आज केंद्र में दूसरी बार सत्तासीन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस उद्देश्य से भाजपा की स्थापना की थी, आज भी पार्टी उसी सिद्धांत पर काम कर रही है। जिसकी देन है भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
भाजपा नेता अशोक पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा पूरे देश मे प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं के कौशल का विकास कर रही है।
भाजपा का कार्यकर्ता पूरे समर्पण और सेवा भाव से पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करता है।
प्रशिक्षण को जिलाकार्यसमिति सदस्य पवन कुमार राय ने 2014 के बाद भारतीय राजनीति में बदलाव कैसे आया एवम भाजपा के कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से बताया।
उक्त प्रशिक्षण को क्षेत्रिय मंत्री हरिचरन सिंह एवम नवीन सिंह ने भी सम्बोधित किया।अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवम संचालन अशोक तिवारी ने किया।
उक्त अवसर पर ओमप्रकाश यादव,शेषनाथ भाई, सम्पूर्णानंद गुप्ता,रणधीर गुप्ता,अमरेश सिंह बबलू,अभिषेक तिवारी,विनय पांडेय,पुनीत यादव,अजय दुबे वत्स,आशुतोष तिवारी,रवि कुशवाहा,सुनील यादव स्नेही,मन्नजय मौर्य,अजित मिश्र,मनोज सिंह,धनञ्जय चतुर्वेदी,विकास रौनियार,बृजेश कुशवाहा, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा,छोटेलाल गुप्ता,राजेश रावत,ज्ञानचन्द्र पांडेय,दीपक श्रीवास्तव,रामजनम कुशवाहा,अनिल ठाकुर,विपिन सिंह,पुरुषोत्तम दुबे,रविराज चौहान, गिरीश कुशवाहा,चेतन सिंह,अमरदत्त यादव,दयाशंकर तिवारी,अशोक नाथ तिवारी,पंकज पासवान, कृष्णकांत तिवारी,कन्हैया मिश्र,जयप्रकाश गोंड़,विनय तिवारी,उमाकांत मिश्र,रामाकांत मिश्र,शिवाकांत तिवारी,नीरज श्रीवास्तव,बचनदेव गोंड़,,हेमन्त कुमार,रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय गौतम,प्रशांत तिवारी,रविशंकर मिश्र,सन्नी चौरसिया, रविन्द्र किशोर कौशल, धीरज मिश्र आदि मौजूद रहे।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com