July 27, 2024

विकास कार्यों की बदौलत पंचायत चुनाव फतह करेगी भाजपा

Spread the love

अमिट रेखा दिनेश।भटनी देवरिया।भाजपा भाटपार रानी मंडल के ग्राम भठवा तिवारी, मधऊर, पकड़ी बाबू, केहूनिया, खामपार में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में विकास के नए मानदंड स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 4 वर्ष में 4 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। भाजपा नेता सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ओडीओपी योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार, बड़ी औद्योगिक इकाइयों में तीन लाख से अधिक रोजगार एवं स्टार्टअप योजना के अंतर्गत 5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जिला मुख्यालय पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। भाजपा के मंडल प्रभारी अशोक पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 83 लाख से अधिक पात्र लोगों को वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा के वार्ड प्रभारी बृजेश दुबे ने कहा कि तहसील मुख्यालय एवं विकास खंड मुख्यालयों को टूलेन सड़क मार्ग से जोड़ने का काम तेजी के साथ उत्तर प्रदेश में हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने किया। यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, उमेश प्रसाद शाही, अभिषेक जायसवाल, कृष्ण कुमार सिन्हा, डाक्टर शम्स परवेज, बंटी शाही, राजेंद्र कुशवाहा, रफी अहमद अंसारी, हृदयानंद गुप्ता, काशी शर्मा, स्वामीनाथ चौहान, चंदेश्वर प्रसाद, रमेश कुशवाहा, सुरेश शर्मा, महेन्द्र गोंड, अमित शाही, आदित्य शाही, संतोष शाही, मंगल प्रताप शाही, बीरबल ठाकुर, विश्वंभर पांडेय, हर्षवर्धन पांडेय, अमित गुप्ता, मनीष पांडेय, लालजी यादव, पप्पू यादव, प्रभु चौहान, चंद्रगुप्त यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

50670cookie-checkविकास कार्यों की बदौलत पंचायत चुनाव फतह करेगी भाजपा