October 25, 2024

लोगों ने केक काटकर मनाया क्रिसमस डे

Spread the love

लोगों ने केक काटकर मनाया क्रिसमस डे

 

शशांक सक्सेना/अमिट रेखा ब्यूरोगोरखपुर।पूरे देश और दुनिया में क्रिसमस का त्योहार खुशियों और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रभु यीशु के जन्म का उत्साह मसीही समाज के लोगों के साथ आमजन के अंदर भी दिख रहा है. क्रिस्चियन चर्च बड़हलगंज में रविवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।लोगों ने क्रिसमस ट्री सजाया। सेंटा क्लाज ने उपहार बांटे।अनुयायियों ने प्रभु ईशा मसीह के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना की। केक काटकर एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी। कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया। डॉ पीके सागर ने कहा कि क्रिसमस शांति व सौहार्द का संदेश देता है।प्रभु ईशा मसीह ने सत्य मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। इनके बताए संदेश पर चलने की आवश्यकता है।बधाई संदेश पढ़ते हुए कहा कि ईशा मसीह का जन्म करीब दो हजार वर्ष पूर्व बैतलहम नगाक गांव में हुआ था। वह प्रभु के इकलौते पुत्र थे।उन्होंने समाज को सत्य मार्ग पर चलने की सीख दी।दुनिया में खुशी और शांति के बिना खुशहाल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसी तरह शांति के बिना धर्म का अस्तित्व पूरा नहीं हो सकता है।

130070cookie-checkलोगों ने केक काटकर मनाया क्रिसमस डे