June 24, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

कोहरा कम हुआ लेकिन जारी है ठण्ड, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम

अमिट रेखा दिनेश भाटिया

तहसील प्रभारी-कोहरे का कहर अभी जारी है सोमवार को पूरा दिन धुप नही निकला | मंगलवार को भी मौसम ठीक नही हुआ है| सुबह से सूर्य भगवान के दर्शन नही हुआ | कड़ाके की ठण्ड से लोग परेशान है इससे लोगो की दिनचर्या प्रभावित है सुबह के समय शहर सहित देहात क्षेत्र का नजारा देखते ही बन रहा है। सोकर उठने पर आसमान में कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। 10 से 11 बजे तक कोहरा बना रह रहा है। इस दौरान लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हो रही है। एक-दूसरे को दिखाई देने के लिए लोग वाहनों में लाइट जलाकर चल रहे हैं। वहीं शाम होते ही घना कोहरा आसमान को ढंक ले रहा है। कोहरा फुहार बनकर टपक रहा है। लोग घरों में दुबक जा रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत तो महिलाओं को घर का कामकाज निपटाने में हो रही है। परिवार के सदस्यों के कपड़े न सूख पाने से परेशान हैं। पर्याप्त स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नही रिक्शा, ठेला चालक, काम के लिए बाजारों में निकले श्रमिक, रास्ते आते लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इधर- उधर लकड़ी, कागज, टायर ट्यूब जो भी मिल रहा है, उसे जलाकर शरीर को गर्मी पहुचा रहे हैं, लेकिन सरकारी स्तर पर इसकी कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है। इन बातों का रखें ध्यान वाहन की समय-समय पर सर्बिसिंग कराते रहें। वाहन को ओवरटेक करते समय डिपर का प्रयोग करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। चौराहों और मोड़ पर सावधानी बरतें। वाहन की गति पर नियंत्रण रखें। वाहनों में ओवरलोडिग नहीं करें। अपनी साइड में वाहन को चलाएं। सड़क पर सतर्कता बरतें। यातायात प्रभारी परमहंस सिंह यादव का कहना है कि कोहरे के मौसम में हादसों की संख्या बढ़ जाती है। यातायात नियमों का पालन करें, सतर्कता से चलें। इस तरह हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com