September 8, 2024

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज 🔹 *थाना घुघली पुलिस द्वारा 20000-/ रु0 के इनामिया/वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल*🔹

Spread the love

🔹 *प्रेस विज्ञप्ति/सराहनीय कार्य*🔹
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज
🔹 *थाना घुघली पुलिस द्वारा 20000-/ रु0 के इनामिया/वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल*🔹

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो चीफ महराजगंज

 

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.01.2021 प्र0नि0 घुघली दिलीप सिंह मय हमराही कर्मचारी गण के साथ तलाश वांछित/वारंटी, देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 189/20 धारा 376, 363, 366 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2) 5 अनसूचित जाति/जन जाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम का वांछित अभियुक्त रामानंद तिवारी उर्फ हीरो पुत्र अनिरुद्ध तिवारी निवासी पुरैना खंडी चौरा थाना घुघली जनपद महराजगंज बरवा नहर पुलिया शिकारपुर रोड पर मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में सवारी का इंतजार कर रहा है। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना पर विश्वास कर प्र0नि0 मय मुखबिर व पुलिस बल के साथ बरवा नहर पुलिया के पास पहुंचे तो अभियुक्त वहीं मौजूद मिला जो अचानक पुलिस बल को देखकर भागना चाहा किंतु पुलिस बल द्वारा तत्परता पूर्वक मौके पर ही पकड़ लिया गया। नाम पता तस्दीक करते हुए कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 08:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया एवं अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
रामानंद तिवारी उर्फ हीरो पुत्र अनिरुद्ध तिवारी नि0 पुरैना खंडी चौरा थाना घुघली जनपद महराजगंज

*पुलिस टीम-*
*1-* दिलीप सिंह प्र0नि0 थाना घुघली जनपद महराजगंज ।
*2-* हे0का0 अजय मिश्रा थाना घुघली जनपद महराजगंज।
*3-* हे0कां0 देवेंद्र प्रताप सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज।
*4-* हे0कां0 साहब राव थाना घुघली जनपद महराजगंज।
*5-* का0 दद्दन यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज।

31880cookie-checkकार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज 🔹 *थाना घुघली पुलिस द्वारा 20000-/ रु0 के इनामिया/वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल*🔹