September 7, 2024

डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 नन्हे तिवारी
बघौचघाट , देवरिया।। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देश पर थाना बघौचघाट के थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार राय दिन रात अपराधियों के साथ गलत कार्यों में संलिप्त लोगों को पकड़ने में लगे हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी बघौचघाट ने
एक व्यक्ति को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक बघौचघाट देवरिया मुख्य मार्ग पर मेदी पट्टी गेट के पास अभियुक्त खालिद पुत्र मैनुद्दीन निवासी तरकुलवा दुबे टोला थाना तरकुलवा जनपद देवरिया के पास से डेढ़ किलो नाजायज गांजा बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या  (मु0अ0स0) 51/23 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बंधित न्यायालय देवरिया रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक सुमित कांत,का० राजीव कुमार,अजीत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

137333cookie-checkडेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार