September 7, 2024

ग्रामसभा साहोपार में प्रधान पति के नेत्रित्व में किया गया वृक्षारोपण

Spread the love

अमिट रेखा दिनेश गुप्ता
तहसील प्रभारी

देवरिया।आज दिन शनिवार को भटनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत साहोपार के महदेवा टोले में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।यह कार्यक्रम साहोपार के ग्राम प्रधान पति विकास उर्फ बिक्की शाही के नेत्रित्व में किया गया।ग्राम प्रधान पति विकास उर्फ बिक्की शाने कहां की वृक्ष हमे जिवन प्रदान करते है।वृक्ष हमें आक्सीजन देते है।उनहोंने कहां की आक्सीजन का महत्व लोगों ने कोरोना महामारी में समझा क्यो की आवश्यकता पडने पर हमें आक्सीजन के लिए हजारों रूपये देने पडते थे।जबकी प्रकृती की गोद में पले पेड़ पौधे हमें जीवन भर मुफ्त में आक्सीजन देते रहते है।इस लिए प्रकृती का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए।इस अवसर पर हिन्दी दैनिक अमिट रेखा के पत्रकार दिनेश गुप्ता ने भी 21पौधों को लगाया और उनहोंने सभी व्यक्तियो से अपील किया की अगर हर व्यक्ति हर साल दो,दो पौधे लगाये तो हमारे जिवन में कभी भी वृक्ष आक्सीजन की कमी नही महसुस होने देंगे।इस अवसर पर भटनी मंडल के किसान मोर्चा के महामंत्री अनुराग सिंह ने कहां की वृक्ष लगाने से जो आक्सीजन हमें मिलते है।हम उस आक्सीजन से स्वस्थ रखते है।इस अवशर पर दिलीप गुप्ता, विशाल कुश्वाहा, देवनाथ प्रजापति, इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

67750cookie-checkग्रामसभा साहोपार में प्रधान पति के नेत्रित्व में किया गया वृक्षारोपण