September 8, 2024

फरेंदा पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार,

Spread the love

फरेंदा पुलिस ने 12000 घोषित इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अभियुक्त कई मामलों में वांछित था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय हमराही यों के साथ कस्बे में जस कर रहे थे जरिए मुखबीर सूचना मिली की विवेक धारा में वांछित चंदन सिंह आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर बैठा है वह कहीं जाने की फिराक में है सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम चंदन सिंह पुत्र रवि सिंह निवासी परसा लक्ष्मी नगर थाना सनौली जनपद महाराजगंज बताया पुलिस ने उसके पास से चोरी का ₹10800 भी बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, विवेक कुमार सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

80860cookie-checkफरेंदा पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार,