- पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संभाला पदभार
अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महाराजगंज
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र का बलिया ट्रांसफर हो गया। उनकी जगह पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं मामलों का त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। निवर्तमान पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने अपराधों पर अंकुश लगाया था। साथ ही वह मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर देते थे। वह जनता में काफी लोकप्रिय भी थे। नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आते ही मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या भविष्य में वह पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र की तरह अपराध पर अंकुश लगाने में सफल हो पाएंगे कि नहीं?
More Stories
कोमप्रीहेंसिव आईयुसीडी पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पर हुआ आयोजन
कुशीनगर पुलिस ने चलाया पुलिसिया कार्यवाही,70 वांछित वारंटी सहित,संख्या पहुंची 191
भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनाई भाजपा का सक्रिय सदस्य