February 19, 2025

Spread the love
  • पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संभाला पदभार

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महाराजगंज

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र का बलिया ट्रांसफर हो गया। उनकी जगह पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं मामलों का त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। निवर्तमान पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने अपराधों पर अंकुश लगाया था। साथ ही वह मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर देते थे। वह जनता में काफी लोकप्रिय भी थे। नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आते ही मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या भविष्य में वह पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र की तरह अपराध पर अंकुश लगाने में सफल हो पाएंगे कि नहीं?

55080cookie-check