October 18, 2024

वन्दे मातरम और भारत माता कि जयकारे के साथ निकली रैली

Spread the love

 

अमिट रेखा अजय तिवारी नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर

आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन अंग्रेजों के हाथों दो शताब्दियों के दमन के बाद औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता की याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक प्रयासों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश और देशवासियों की खातिर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।आज इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर
राजेश मणि इण्टर कॉलेज नौरंगिया में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा ध्वज -शिष्टाचार से प्रारम्भ हुआ तत्पश्चात माँ सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल रैली एवं मनमोहक झाँकी निकाली गई जिसको विजय कुमार दुबे सांसद कुशीनगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।झाँकी में भारत माता तथा रक्षा करते हुए उनके जवान,रानी लक्ष्मीबाई,अहिल्याबाई होल्कर, भगतसिंह, महात्मा गाँधी की झाँकी ने लोगो का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे,प्रबन्धक राजेश मणि इण्टर कॉलेज के संतोष मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे,उपप्रधानाचार्य दुर्गा गुप्ता,अभय जायसवाल,शिखा राय,सूरज गुप्ता,धनंजय मिश्रा गीता कुशवाहा,किरण यादव,मनोरमा,प्रीति, उपेंद्र मिश्रा, राज पाण्डेय, अनिल यादव,अनिल कुशवाहा, राकेश गौतम,पंकज आदि उपस्थित रहें।

124470cookie-checkवन्दे मातरम और भारत माता कि जयकारे के साथ निकली रैली