July 27, 2024

*विकास खण्ड पथरदेवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम*

Spread the love

 
 *कृषि मंत्री ने विभिन्न कार्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास* 
 *पथरदेवा विधानसभा की प्रकाशित विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन*  अमिट रेखा देवरिया ब्यूरो।प्रदेश सरकार की 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित स्थलो पर कार्यक्रम हुए। इस दौरान विभिन्न कार्य परियोजनाओं का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया एवं 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित सूचना विभाग की प्रकाशित पुस्तक का भी विमोचन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया एवं उल्लेखनीय/उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित जनो को दिया गया।       विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र की आज आयोजित विकास खण्ड पथरदेवा परिसर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही  द्वारा  लगभग 14 विभिन्न कार्य परियोजनायें लागत लगभग 5 करोड़ 80 लाख की लोकार्पण व शिलान्यास शिलालेख अनावरण कर किया गया, विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। उनके साथ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज, ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण आदि मौजूद रहे।         लोकार्पित/शिलान्यास परियोजनाओं में मुख्य रुप से पर्यटन विभाग की कार्य परियोजना बघौचघाट स्थल सुन्दरीकरण एवं पर्यटन की 47.54 की शिलान्यास की गयी। इसी प्रकार 4 कार्य परियोजनायें 32.65 लाख, 89.06 लाख एवं पंचम राज्य वित्त आयोग की कार्य परियोजना 227.84 लाख की तथा ग्राम पकहां में चतुर्भुज मंदिर स्थल का सुन्दरीकरण कार्य लागत 80 लाख सहित कुल 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।  सड़क निर्माण से संबंधित 19.22 लाख, 19.84 लाख, 13.41 लाख, 14.36 लाख, 18.46 लाख, 12.64 लाख और 5.88 लाख सहित कुल 7 परियोजनायें लोकार्पित हुई।            कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आर्थिक संसाधनो का पूर्णतया उपयोग कर विकास की गति को आगे बढाया है। भारत सरकार की संचालित लगभग 26 परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।  प्रदेश में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं  को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराया गया है। योजनाओं को जमीन स्तर पर उतारा गया है जो अभूतपूर्व है। उन्होने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ, कृषि योजनाओं, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, महिला सशक्तिकरण, स्वालम्बन, बच्चो को ड्रेस उपलब्ध कराये जाने, गन्ना मूल्य भुगतान, नहरों में पानी सडकों का निर्माण सहित अनेक कार्यो एवं योजनाओं में बेहतर कार्य किये गये है और वे कार्य जमीन पर भी दिखता है। 2022 आते-आते देश के कृषि उत्पादन का 25 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश में होगा, ऐसा प्रयास होगा। सभी को आत्मनिर्भरता एवं खुशहाली व समानता लाया जाना सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना काल में भी किसानो का हित ध्यान में रखा गया, परिणाम यह रहा कि रबी फसल का सर्वाधिक उत्पादन किया गया, वहीं सर्वाधिक गेहूॅ का क्रय भी किया गया। आज बजट की स्वीकृति के उपरान्त ही कार्य परियोजनाओं का शिलान्यास कराया जाता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड देने का कार्य किया गया, वहीं इस योजना से वंचित लोगो के लिये मुख्यमंत्री आरोग्य योजना लागू की गयी। किसान दुर्घटना बीमा योजना में किसानो के साथ साथ सह खातेदार व बटायीदार को भी आच्छादित करने का निर्णय लिया गया। आज सभी योजनाओं को जमीन स्तर पर ला करके सभी को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।             जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि 4 वर्षो में उल्लेखनीय कार्य हुए है। विकास से देवरिया भी अछूता नही है। विद्युत, पेयजल, जल जीवन मिशन, सिचाई के साधन, शिक्षा, स्वास्थ के साथ ही मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का कार्य किया गया है। कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने के साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार किये जाने का कार्य किया गया है। कोरोना काल खंड को भी अवसर के रुप में लेते हुए कृषि एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किया गया। कल्याणकारी योजनाओ ंएवं ग्रामीण विकास की परियोजनाओं को भी सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराया गया है। संचालित सभी परियोजनाओं का निर्माण समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ जिला प्रशासन सुनिश्चित करायेगा।          इस अवसर पर मंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, दिव्यांग पेंशन, एकल महिला निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय आजीविक मिशन, मनरेगा आदि के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।            आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति स्वागत भाषण ब्लाक प्रमुख सब्रत शाही द्वारा दिया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रह्मा यादव, जितेन्द्र प्रताप राव आदि के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किया गया। संचालन संजीत धर द्विवेदी द्वारा किया गया।            मंत्री जी का स्वागत जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, खण्ड विकास अधिकारी आलोक सिंह, रमेश सिंह, कृपा शंकर उपाध्याय, संजय सिंह, गुलाब सिंह, रामायण साहनी, वाशुदेव यादव, ब्रह्मा यादव, ब्लाक प्रमुख, जितेन्द्र प्रताव राव, रमेश सिंह आदि के द्वारा पुष्प व माल्यार्पित कर किया गया।  कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी कमल किशोर, अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी, कर्मचारी गण, प्रबुद्धजन व क्षेत्रीय जन आदि उपस्थित रहे।             Attachments area

51330cookie-check*विकास खण्ड पथरदेवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम*