May 13, 2025

अमिट रेखा

समाचार-पत्र -सदा सच के साथ

भटनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक नबालिक से दुष्कर्म का मामल


अमिट रेखा भटनी देवरिया ।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटनी में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद रेल कर्मचारी ने एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।किशोरी बेहोशी की हालत में रविवार सुबह दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में मिली। उसका हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। किशोरी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पीड़िता से मिल घटना की जानकारी ली है।आजमगढ़ जिले की रहने वाली महिला भटनी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे के साथ दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में रहती है। शनिवार रात में पूरा परिवार भोजन के बाद सोने चला गया।महिला की नींद करीब रात में 1 बजे खुली तो उसकी बेटी गायब मिली। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर उसने जीआरपी और भटनी पुलिस को इसकी जानकारी दिया। लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। थक हार कर उसने रेल अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में बेहोशी के हालत में किशोरी को लोगों ने देखा। आरोपी रेल कर्मचारी गोरखपुर में कार्यरत है। जीएम के निरीक्षण में उसकी ड्यूटी भटनी रेल विश्राम कक्ष में लगाई गई थी।रेलवे की जांच में आरोपी आधी रात को किशोरी को विश्राम कक्ष में लाया था। घटना के बाद से आरोपी रेल कर्मचारी मौके से फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है

ReplyForward

About The Author