July 27, 2024

टुटे हुए पुल से बाइक नदी में गिरने से एक की मौत दुसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

अमिट रेखा संवाददाता भटनी

भटनी देवरिया – देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र में टूटे हुए पुल से स्याही नदी में गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। हादसा भाटपाररानी-रतसिया मार्ग पर सिकटिया के पास देर रात हुआ। नदी पर बना पुल बरसात में टूट गया था। इसके बाद से इस पर आना-जाना बंद था। माना जा रहा है कि इसकी जानकारी नहीं होने पर दोनों युवक इधर से जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव निवासी विपिन तिवारी (20) पुत्र अभय तिवारी गांव के मोनू तिवारी (21) पुत्र बृजेश तिवारी के साथ रविवार की रात एक ही बाइक से मैरवा जा रहे थे। इसी दौरान बरसात में टूटे हुए बनकटा थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के निकट स्याही नदी पर बने पुल से नीचे गिर गए।
पुल के टूट जाने से काफी समय से इस पर आवागमन बंद था। इस हादसे में घटना स्थल पर ही विपिन की मौत हो गई जबकि मोनू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद मोनू ने होश में आने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर बनकटा पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के बाद रात में ही जेसीबी की मदद से बाइक को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरसात में टूटे हुए पुल पर आवागमन बंद था। उधर से ही दोनों युवक जा रहे थे जिसकी वजह से हादसा हुआ।

18790cookie-checkटुटे हुए पुल से बाइक नदी में गिरने से एक की मौत दुसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल