September 7, 2024

ठंड का प्रकोप जारी, जिला अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल वितरण

Spread the love

ठंड का प्रकोप जारी, जिला अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल वितरण

गोरखपुर।बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों के सहयोग के लिए कम्बल वितरण किया जा रहा है। गोरखपुर के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जितेंद्र बहादुर सिंह,सीएमएस डॉ राजेंद्र कुमार ठाकुर, अंबुज श्रीवास्तव के हाथों कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान वीर बहादुर सिंह फाउंडेशन के जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वीर बहादुर सिंह फाउंडेशनबसे जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है।मानव सेवा करना परमधर्म है इस अवसर पर सभी वार्ड रूम के मरीजों को को कंबल दिया गया। इस मौके पर डॉक्टर नर्स और वीर बहादुर सिंह फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

132180cookie-checkठंड का प्रकोप जारी, जिला अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल वितरण