July 27, 2024

स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी बनाये गए संजय सिंह

Spread the love

स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी बनाये गए संजय सिंह

बघौचघाट देवरिया।। जनपद देवरिया विकास खण्ड पथरदेवा के स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज थी। इस बीच जिला पार्टी ने ब्लॉक पथरदेवा के एम एल सी चुनाव हेतु प्रभारी का पद दिया है। बतादे की विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम सभा कुचया निवासी वरिष्ट पदाधिकारी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में एमएलसी चुनाव हेतु ब्लाक प्रभारी बनाया गया है। इस बात को लेकर क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल देखा गया। इस शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित ग्राम प्रधान पकहा मुरारी मोहन शाही, ब्लाक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही,जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजय शाही, नेता राम अशीष मौर्य, वरिष्ठ पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामायण साहनी, वरिष्ट कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी व दयाशंकर शास्त्री, ने बधाई दी है।

115870cookie-checkस्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी बनाये गए संजय सिंह