June 25, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

श्री राम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण के लिए निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

अमिट रेखा
शक्ति ओम सिंह
खजनी गोरखपुर

325 विधान सभा विधायक संत प्रसाद के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा

शोभा यात्रा में उमड़ा नगर सहित आस पास का जन सैलाब

खजनी, गोरखपुर।श्री राम मन्दिर निर्माण के हर्ष उरूवा से माल्हनपार महादेवा बाजार होते हुए सिकरीगंजतक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
उरूवा बाजार में किया गया समापन

यह शोभा यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जिसमेंं भगवान  श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी भी शामिल रही। लगभग 30 किलोमीटर तक चलने वाली इस भव्य शोभा यात्रा में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

इस भव्य शोभा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित मण्डल भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थिक रहे।

साथ ही इस रैली में जय श्री राम के नारे रास्ते भर गूज़ते रहे।

इस भव्य शोभा यात्रा में ढोल बाजे के साथ भगवान की झाकी बहुत ही मनमोहक दिख रही थी।

दुर्गा मन्दिर से महादेव मन्दिर पहुंचने के बाद सभी लोगो ने भगवान भोलनाथ का पूजा अर्चना कर, हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे।

इस भव्य शोभा यात्रा में अयोध्या से आये साधु, सन्त, आचार्य भी सम्मलित होकर इस भव्य शोभा यात्रा का शोभा बढ़ाते दिखे।

जिसमे प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जुगनू दुबे, धर्मानाथ जयसवाल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय ओझा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन गुप्ता, सूर्य प्रकाश तिवारी, रमेश सिंह, हरि, राजेश दीपू तिवारी, रोहित, उमंग दुबे
व भाजपा के पदाधिकारीयों के
सहयोग से यह भव्य शोभा यात्रा सकु

शल सम्पन्न हुई।

सुरक्षा व्यवस्था में थाना सिकरीगंज थाना अध्यक्ष राजाराम दिवेदी अपने स्टाप के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com