July 26, 2024

पी एस एम पीजी कॉलेज में मनी स्वामी विवेकानंद की 158 वां जयंती।

Spread the love

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो चीफ महराजगंज

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानंद………
…….. प्राचार्य अशोक भारतीय।
फरेंदा महराजगंज 12 जनवरी मंगलवार को फरेंदा क्षेत्र के मथुरा नगर आनंद नगर में स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी के 158 वां जयंती समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अशोक कुमार भारतीय ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वहीं स्वामी विवेकानंद जी की 158 वां जयंती बहुत ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि पी एस एम पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अशोक कुमार भारतीय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महान पुरुष थे जिन्होंने केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में ऐसा पुरुषार्थ किया की पूरा विश्व स्वामी विवेकानंद जी का नाम एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। वरिष्ठ प्रबंधक समिति सलाहकार आर बी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का मुख्य उद्देश्य था कि उठो जागो तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। प्रबंधक समिति सलाहकार रामनगीना सिंह ने कहा की आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के बताए गए मार्गों पर चल कर सीख लेकर सब को आगे बढ़ने के बारे में प्रेरित करना चाहिए। अरून सिंह राना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आज के युवाओं को अपनाना चाहिए।
इस दौरान राम नगीना सिंह प्रबंध समिति सलाहकार कार्यक्रम अधिकारी डॉ राघवेंद्र सिंह डॉ नईम डॉ दिनेश पटेल डॉ सुधा गौड़ डॉ पुष्पा पांडेय अरुण कुमार सिंह घनश्याम सिंह दुर्गेश सिंह हृदेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

26880cookie-checkपी एस एम पीजी कॉलेज में मनी स्वामी विवेकानंद की 158 वां जयंती।