July 27, 2024

नगरीय निकाय में विकास कार्यो हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक।

Spread the love

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज 23 जून 2021,जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतो के विभिन्न प्रकार से विकास कार्यो हेतु पन्द्रहवाँ वित्त आयोग के संस्तुति के लिए नगर अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर कुल 8 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गयी।
जिलाधिकारी ने नगर अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छ व सुन्दर तथा स्थायीत्व कार्य ही मनुष्य की भविष्य को सवारता है तथा कार्य ही नाम को रोशन भी करती है कार्यो में गुणवत्ता अवश्य हो।
समिति के समक्ष प्रस्तावों के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो हेतु नगर पालिका परिषद महराजगंज को धनराशि 205.90 लाख, नौतनवा के लिए 90.15 लाख है । नगर पालिका सिसवा बाजार के लिए 261.90 लाख में 144 .00 पूर्व की अवशेष धनराशि भी शामिल किया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत निचलौल हेतु 47.78 लाख, नगर पंचायत आनन्द नगर को 96.75 लाख, नगर पंचायत सोनौली को 51.44 लाख, नगर पंचायत घुघली को 30.81 लाख, नगर पंचायत बृजमनगंज को 64.22 लाख,नगर पंचायत परतावल को 69.74 लाख तथा नवसृजित नगर पंचायत पनियरा के विकास हेतु 61.99 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी हैं।
बैठक में अपर उप जिलाधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार,महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नौतनवा खुडडू खान, आनन्द नगर राजेश जायसवाल,अधिशासी अधिकारी सदर आलोक सिंह सहित सभी नगर पालिका एंव नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी तथा एल बी सी तानशेन भी उपस्थित रहे।

66330cookie-checkनगरीय निकाय में विकास कार्यो हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक।