July 26, 2024

नदी में फिर दिखा मगरमच्छ, दहशत

Spread the love

दिनेश गुप्ता तहसील प्रभारी

देवरिया: स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी में एक बार फिर लोगों को मगरमच्छ दिखाई दिया है। नदी में मगरमच्छ होने की सूचना पर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसके पूर्व भी भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव किनारे नदी तट पर मगरमच्छ दिखाई दिया था। उस मौके पर मौजूद ग्रामीणों. ने इसका वीडियो भी बनाया था और इसकी जानकारी भटनी पुलिस के साथ सलेमपुर रेंज को भी दिया था। लोगों ने कयास लगाया है कि शायद यह वही मगरमच्छ है जो पूर्व में एक बार दिखा था। नदी में मगरमच्छ दिखने से क्षेत्रीय लोगों खास कर ऐसे लोगों में दहशत बना हुआ है जिनका नदी आना जाना रहता है।

65700cookie-checkनदी में फिर दिखा मगरमच्छ, दहशत