July 26, 2024

खड्डा विकास खण्ड के नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे का अभिनंदन समारोह

Spread the love


कार्यकर्ताओ का सम्मान हमारा प्रथम दायित्व- शशांक दुबे

खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा कटाई भरपुरवा में सोमवार को आयोजित अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि खड्डा ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओ का सम्मान सर्वोपरि है, आज जो सम्मान व आशीर्वाद आप लोगो ने मुझे दिया है उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र पंचायत सदस्य का मैं आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विश्वास और सबके साथ के नारे को लेकर बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।
अपने निजी आवास पर कार्यक्रम का आयोजक किये वरिष्ठ भाजपा नेता व माँ नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व भारत माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को माल्यापर्ण कर अंग वस्त्र देकर उनका भी सम्मान किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश उपाध्याय, अलोक तिवारी, सुनील दुबे, महेन्द्र पाण्डेय आदि सहित अनेको लोगो ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष भुजौली धर्मेंद्र राव, मण्डल अध्यक्ष खड्डा चंद्रप्रकाश तिवारी, नौरंगिया बृजेश मिश्रा, बगही धाम हरिगोविन्द रौनियार, बृजेश पाण्डेय, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, आंनद तिवारी, प्रदुम्मन तिवारी, आदित्य सबलू दुबे, व्यास वर्मा, अनुराग प्रताप सिंह, राकेश यादव, आनंद दुबे, उदयभान गुप्ता, पवन राव, शैलेन्द्र सिंह, दिग्विजय शर्मा, पिन्टू मिश्रा, शशिकान्त मिश्रा, नर्वदेश्वर चौरसिया, पौहारी शरण तिवारी, रवि तिवारी, अनिल सिंह, शशिकान्त मिश्रा, सुधीर पाण्डेय सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख व कार्यकर्ता और स्थानीय गांव के अनेको लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रमुख का ब्लाक प्रमुख ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर पाण्डेय व अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव ने किया। कार्यक्रम के समापन में आयोजक व संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता माँ नारायणी सामाजिक कुम्भ के संयोजक मनोज पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

72480cookie-checkखड्डा विकास खण्ड के नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे का अभिनंदन समारोह