May 13, 2025

अमिट रेखा

समाचार-पत्र -सदा सच के साथ

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत खुखुन्दू मे ब्लाक बनाने के लिए अध्यक्ष नूरमुहम्मद की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई


अमिट रेखा दिनेश गुप्ता

भटनी देवरिया देवरिया जिले के खुखुन्दू मे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत आज भलुअनी ब्लाक के खुखुन्दू न्यायपंचायत के खुखुन्दू गाँव में ब्लाक अध्यक्ष नूरमुहम्मद की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष /संगठन प्रभारी श्री वीरेन्द्र चौधरी जी रहे ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए गाँव गाँव कार्यकर्ता बनाने के उद्देश्य से समस्त कांग्रेस जनो को जी जान से लगना है आज प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों,बढ़ते अपराध, बेतहाशा महंगाई,बेलगाम भ्रष्टाचार से आम जनमानस बेहाल परेशान तथा हताश है ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव/प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर समस्त कांग्रेस जनों को जी जान से लगकर जनता के सुख दुःख का सहभागी बनना है जनता कांग्रेस को आशा भरी निगाहों से देख रही है कार्यकर्ताओ के बल पर प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस का होगा।
अंत मे सर्वसम्मति से संजय यादव को न्यायपंचायत अध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान ब्लाक के 10 वरिष्ठ कांग्रेस जनों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष नूरमुहम्मद तथा संचालन दीनदयाल यादव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी कौशल त्रिपाठी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के सचिव बैठक कार्यक्रम के आयोजक सन्देश यादव,पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी,जयदीप त्रिपाठी,भरत मणि त्रिपाठी,जितेंद्र दीक्षित, अनवर अंसारी,फूलचंद प्रसाद, अवधेश यादव,संजय यादव,रामबहादुर गोड़ प्रधान, नथुनी प्रसाद प्रधान, बसर साहब,विजयशेखर मल्ल रोशन, दीनदयाल प्रसाद आदिलोग उपस्थित रहे।

About The Author