September 7, 2024

हरिहर कुशवाहा अध्यक्ष शंभू ठकुराई बने महामंत्री

Spread the love

अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय : तमकुहीराज/कुशीनगर। तहसील बार एसोसिएशन तमकुहीराज कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव में हुये कांटे की टक्कर में हरिहर कुशवाहा अध्यक्ष, शम्भू ठकुराई महामंत्री, रमाकान्त कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय भारती व रामप्रवेश सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सूर्यनाथ सिंह निर्विरोध चुने गए। तहसील बार तमकुहीराज के चुनाव में कुल 135 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरिहर कुशवाहा को 56, विनय श्रीवास्तव 55 व प्रदीप श्रीवास्तव को 24 मत मिले। एक वोट से हरिहर कुशवाहा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये। महामंत्री पद पर शम्भू ठकुराई को 58 मत, शम्भू सिंह को 55 मत व अवनीश मिश्र को 20 मत मिले। तीन मत से शंभू ठकुराई महामंत्री चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत कुशवाहा को 68 मत व उनके प्रतिद्वंद्वी अरविन्द कुशवाहा को 67 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सूर्यनाथ सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ तथा कार्यकारणी सदस्य में निर्विरोध रामसेवक कुशवाहा, मानेंद्र प्रसाद, राजनारायण पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, विजय कुमार, राजेश यादव निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव समिति के सदस्य हारून अली, अनिल राय आदि ने चुनाव जीते हुए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अशोक राय, संजय गुप्ता, अमरनाथ सिंह, प्रदुम्न चौबे, अखिलेश पति तिवारी, अशोक पाण्डेय, वामाचरण पाण्डेय, आरएन पाण्डेय, पुष्करनाथ श्रीवास्तव, दीपक राय, मार्कण्डेय वर्मा, अखिलेश्वर दुबे, नंदलाल सिंह, एचएन सिंह, शम्भू शरण राय, अखिलेश तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे।

132230cookie-checkहरिहर कुशवाहा अध्यक्ष शंभू ठकुराई बने महामंत्री