September 8, 2024

*गोरखपुर और आसपास के जिले मिलेट्स की खेती के अनुकूल : अरविंद सिंह*

Spread the love

 

*गोरखपुर और आसपास के जिले मिलेट्स की खेती के अनुकूल : अरविंद सिंह*

 

*महायोगी गोरखनाथ विवि के कृषि संकाय में उप निदेशक कृषि का व्याख्यान*

 

*एफपीओ से जुड़कर कार्य करें कृषि संकाय के विद्यार्थी*

 

अमिट रेखा /राकेश तिवारी /प्रभारी

गोरखपुर

, 24 जुलाई। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर और आसपास के जिले मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती के अनुकूल हैं। कम समय और कम खर्चे में किसान मोटे अनाज के पैदावार से अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। मोटे अनाज स्वास्थ के लिए भी काफी बेहतर होते हैं।

 

उप निदेशक कृषि बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि विधा में ली गयी शिक्षा व्यक्ति के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है। कृषि के क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं। श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कृषि एवं कृषकों के उन्नयन के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उप कृषि निदेशक नें परम्परागत कृषि के साथ-साथ आधुनिक कृषि प्रणाली के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

 

श्री सिंह ने कृषि के महत्व को चरितार्थ करते हुए कहा कि भारतीय मनीषा में गौ और पृथ्वी ममां तुल्य हैं। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की सराहना करते हुए कहा कि कृषि शिक्षा क्षेत्र में यह संकाय अहम भूमिका निभा रहा है। यहां मौजूद आधारभूत सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है।उप कृषि निदेशक ने गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों से प्रदेश सरकार के कृषि विभाग से मान्यता प्राप्त एफपीओ (कृषि उत्पादक संगठन) से जुड़ने का आवाहन किया।

 

व्याख्यान के पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे, सहायक आचार्य डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. विकास कुमार यादव, डॉ. आयुष कुमार पाठक, डॉ. एस. प्रेमकुमारी एवं विद्यार्थियों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण

उपस्थित रहे।

162120cookie-check*गोरखपुर और आसपास के जिले मिलेट्स की खेती के अनुकूल : अरविंद सिंह*