September 16, 2024

फातिमा शेख का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

*फातिमा शेख का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया*

अमिट रेखा
राज बरनवाल
जटहा बाजार, कुशीनगर

जनपद कुशीनगर के ग्राम पंचायत पकहा लुकपर में संचालित जहीरूल उलूम निशव गर्ल्स मदरसा ग्राम पकहा लुकपुर में बड़े ही धूमधाम से फातिमा शेख का जन्मदिन मनाया गया संस्था के प्रबंधक अबुलैश अंसारी ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फ़ातिमा शेख़ मियां उस्मान शेख की बहन थी, जिनके घर में ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले ने निवास किया था जब फुले के पिता ने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे उनके कामों की वजह से उनके परिवार को घर से निकाल दिया था। वह आधुनिक भारत में सबसे पहली मुस्लिम महिला शिक्षकों में से एक थी और उन्होंने स्कूल में दलित बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया। ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख के साथ, दलित समुदायों में शिक्षा फैलाने का कार्य किया
फ़ातिमा शेख़ और सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और उत्पीड़ित जातियों के लोगों को शिक्षा देना शुरू किया।फ़ातिमा और सावित्रीबाई फुले ने मिलकर समाज ने शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काम किया।फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले के साथ उसी स्कूल में पढ़ना शुरू किया। सावित्रीबाई और फातिमा सागुनाबाई भी साथ थे। इस अवसर पर संस्था के संयोजक जहीरुद्दीन अंसारी अध्यक्ष बशीरून नेशा प्रधानाचार्य सलमा खातून अब्दुल कलाम आजाद मोहम्मद रजा रुबीना खातून अनवरी खातून आयशा खातून आलिया खातून नरगिस खातून अदनान रजा अयान रजा शिक्षक के साथ तमाम छात्र मौजूद रहे |

132030cookie-checkफातिमा शेख का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया