June 23, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

दूसरे दिन भी बिके ग्राम प्रधान पद के सर्वाधिक पर्चे


 अमिट रेखा विनय कुमार मिश्र ब्लाकभटनी देवरिया। देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पर्चों की बिक्री कार्य में काफी तेजी आई है। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 51 पर्चे की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य के दो दिन में कुल 83 पर्चे बिके हैं। इस बीच सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के लिए लोगों ने पर्चे खरीदे। पर्चे की खरीदारी के लिए ब्लाक परिसर व निर्धारित स्थानों पर भीड़ लगी रही। यहां लाइन लगा कर बारी-बारी से लोगों ने पर्चे खरीदे।भाटपाररानी में प्रधान पद के लिए 50 तो क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 20 पर्चों की बिक्री हुई। वहीं बनकटा में ग्राम प्रधान के लिए 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 35 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 19 पर्चे बिके। बरहज में ग्राम प्रधान के 42, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 15, ग्राम पंचायत सदस्य के चार पर्चे बिके, रुद्रपुर में ग्राम प्रधान पद के 116, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 73, ग्राम पंचायत सदस्य पद के आठ व देसही देवरिया में ग्राम प्रधान पद के 42, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 20, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 17 पर्चे बिके। उधर गौरीबाजार में ग्राम प्रधान पद के 117, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 67, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 14 नामांकन पत्र बिके। बैतालपुर में ग्राम प्रधान पद के 131, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 36, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 53 पर्चे, तरकुलवा में प्रधान पद के लिए 38 नामांकन पत्र ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सात तथा बीडीसी सदस्य के लिए आठ पर्चे की बिक्री हुई।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com