June 23, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

डिडई चौकी इंचार्ज ने असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने सहित ठंडी मे किसी असहाय गरीब की मदद के लिए काफी लोगों से मिलकर जागरूक किया

रात्रि गश्त कर कईयो पर नकेल कसते हुए किया कार्यवाही ,

अमिट रेखा दुर्गेश मूर्तिकार
सिद्धार्थ नगर बांसी। डिढई चौंकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने विशेष इंतजाम करते हुए रात्रि गश्त के दौरान कईयो पर कार्यवाही किया है , रविवार से सूर्य देवता ने अपना प्रभाव दिखाया तो पूस की ठंडी दुम दबाकर बैठ गई।दिसम्बर के पहले सप्ताह से ठंडी की रफ्तार बढ गई ।इस बीच घने कुहरे के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया ।इस ठंडी मे असहायों की मदद करने के लिए पुलिस बल के साथ तहसील प्रशासन और समाज सेवी वर्ग के लोग आगे आ जाते हैं।इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने तेजतर्रार आदर्श थाना कोतवाली बांसी अंतर्गत डिडई पुलिस चौकी के प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने अपने स्तर से विशेष इंतजामात किए हैं।असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने सहित ठंडी मे किसी असहाय गरीब की मदद के लिए काफी लोगों से मिलकर जागरूक भी किए हैं। और उन्होंने रात्रि गश्त को बढ़ाया दिया, गश्ती दल को पीड़ित व असहायों का मदद करने का निर्देश भी दिया है। डिढई चौंकी इंचार्ज भानू प्रताप सिंह ने स्वयं भी चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त करते रहते हैं , इस दौरान कईयो पर नकेल कसते हुए कार्यवाही भी किया है।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com