September 7, 2024

धान की पराली जलाने पर जिले के किसानों पर कार्यवाही

Spread the love

अमिट रेखा/भटनी देवरिया

देवरिया। धान की पराली खेत में जलाने से प्रशासन द्वारा बार बार मना किया जा रहा, इसके लिए गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं। लोग भूल जाते है कि उनकी एक छोटी सी भूल से लोगो को कितना नुकसान उठाना पड़ रहा है, कितने लोगो का घर तक जल गया फिर भी लोग नहीं मानते हैं। आखिरकार प्रशासन को शक्त रवैया अपनाने पर मजबूर कर रहे हैं।आपको बता दें कि पराली किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। भाटपार और सलेमपुर तहसील क्षेत्र के 18 किसानों पर पराली जलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए लेखपालों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। इसके बावजूद भी कुछ किसान धान की फसल काटने के बाद पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल की तहरीर पर पराली जलाने के आरोप में लार थाना क्षेत्र के सजाव गांव के किसान देवेंद्र, बाबूलाल, महेंद्र, नागेंद्र, रविंद्र, हरिश्चंद्र, रामभजु, अभिषेक, शिवनाथ, रामनाथ, तारकेश्वर, शिवशंकर, अनिल व दीनानाथ व भटनी थाना क्षेत्र के उसका गांव के किसान गोपाल सिंह, कौशल किशोर, मुनीर उर्फ दिल मोहम्मद व सचिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीएम ने बताया कि किसान निर्धारित यंत्र से फसल की कटाई और पराली निस्तारण की व्यवस्था करें। अगर खेत में कोई भी किसान पराली जलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांगपराली जलाने पर लेखपाल ने दर्ज कराया केस
भाटपाररानी। पराली जलाने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में केस दर्ज करा दिया।
थाना क्षेत्र के दनउर गांव निवासी कृषक ऋषिकेष पुत्र रामसुभग धान की कटाई के बाद खेत में अवशेष जला रहे थे। इसकी सूचना किसी ने तहसील प्रशासन को दे दी। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर तहसील प्रशासन को आख्या दी थी। तहसील प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को लेखपाल ने केस दर्ज कराया। भाटपाररानी थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि लेखपाल की आख्या पर कृषक के विरुद्ध पराली जलाने का केस दर्ज किया गया है।

470cookie-checkधान की पराली जलाने पर जिले के किसानों पर कार्यवाही