- अमिट रेखा सुनील पाण्डेय
- ब्यूरो महराजगंज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में खुशहाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. राम गोपाल गुप्ता ने किया। उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस में परिवार को छोटा और सुखी रहने के लिए परिवार को जागरूक किया गया। खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन हेतु मुख्यतः तीन टारगेट ग्रुप है। खुशहाल दिवस हर महीने की 21 तारीख को किया जाता है। कार्यक्रम को स्वास्थ शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, डॉक्टर अंग्रेज सिंह, डॉ गौरव सिंह, डॉक्टर कुसुम, जेपी राय रिपुंजय पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके फर बबिता शर्मा, जैतून निशा, नफीसा खातून, ममता मिश्रा, बिंदु, रूमा, इंद्रावती, शारदा, रेखा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
90800cookie-checkबनकटी में आयोजित हुआ खुशहाल परिवार दिवस
More Stories
उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया – जीपु शाही
खबर विस्तार से… कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर
कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर…..