June 23, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

बिना मास्क घूम रहे लोगो के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, काटा चालान

अमिट रेखा से मुनीर आलम(राजन)की रिपोर्ट

बृजमनगंज कस्बे में आज पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूम रहे लोगों से अभियान चलाकर चालान शुल्क वसूला। बताते चले कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना मास्क के घूमने पर 1000 रुपये का चालान काटने का आदेश दिया है।जिसपर पहली बार मे 1000 व दुसरी बार मे 10000 का शुल्क काटने का आदेश जारी किया है। इसी क्रम में बृजमनगंज कस्बे में अभियान चलाकर बिना मास्क घूम रहे लोगों से सम्मन शुल्क वसूली किया गया। इस दौरान बृजमनगंज कस्बे मे 30 लोगों का चालान काटा गया और 10 लोगों से ₹10000 का शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान तेजतर्रार एस आई उमाकांत सरोज, एस आई राजेंद्र सिंह, एस आई अमरेन्द्र कन्नौजिया ,कांस्टेबल राहुल, आदित्य यादव, कुलदीप, अनूप आदि रहे।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com