July 26, 2024

बृजमनगंज में राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

Spread the love

अमिट रेखा सुनील पाण्डेय

ब्यूरो महराजगंज

बृजमनगंज के रेलवे स्टेशन रोड पर शनिवार को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के तत्वावधान जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु जी महाराज के जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संगठन युवा आशीष जायसवाल उर्फ सोनू (पत्रकार) ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन महाराज जी के बारे में लोगों को बताया। साथ ही समाज के लोगों को एकजुट हो कर अपने समाज के लोगों को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ट प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने समाज के अधिकारों के प्रति लोग सजग हों। कोई समस्या हो तो खुल कर अपने समाज के लोगों को बतावें। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी विनोद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को अमरसिंह जायसवाल, रूपनारायण जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, जायसवाल महासभा के नगर अध्यक्ष युवा अभिलाष जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर गणेश जायसवाल, राजन जायसवाल, गौरव जायसवाल, बबलू जायसवाल, सौरभ जायसवाल सचिन जायसवाल, सूरज जायसवाल, संजय जायसवाल, नीरज जसवाल, काजू जायसवाल, अंकित जायसवाल, पवन जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, आकर्ष जायसवाल, गौरव जायसवाल, आदर्श जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

3190cookie-checkबृजमनगंज में राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम