July 27, 2024

अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु किया गया सराहनीय कार्य

Spread the love

अमिट रेखा सुनील पाण्डेय

ब्यूरो महराजगंज

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22/12/2020 को थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम कोल्हुई के पावर हाऊस के पीछे मकान में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे है तथा धीरे-धीरे वार्ता कर रहे है जिनकी बाते संदिग्ध लग रही है यदि जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस बात पर विश्वास कर थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान मय हमराही फोर्स व मुखविर को साथ लेकर बताये स्थान पर पहुँचकर दोनो व्यक्तियो को घेरघार कर पकङ लिया गया पकड़े जाने पर नाम व पता पूछने पर उन लोगो ने अपना नाम-

  1. मोईन अंसारी उर्फ टिकंल पुत्र स्व0 इसहाक निवासी कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र 25 वर्ष व
  2. नूरआलम उर्फ राज पुत्र मोहम्मद अली हुसैन निवासी कोल्हुई बाजार सोनारी गली थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र 24 वर्ष
    बताया जामा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी का कुल 10 हजार रुपया तीन अदद आला नकब लोहे की सङसी,एक लोहे का राड,एक हथौङी तथा नूर आलम उर्फ राज पुत्र मोहम्मद अली हुसैन के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतुस 12 बोर जिन्दा बरामद हुआ । बरामद माल के बारे मे कड़ाई से पुछताछ करने पर अभियुक्त नूरआलम उर्फ राज द्वारा बताया गया कि दिनाँक- 15-12-2020 के रात्री कोल्हुई कस्बा मे दयाशंकर चौबे के घर का ताला तोड़कर घर से बैंग, व आलमारी से रुपये व सोने चाँदी के जेवरात, चोरी किये थे, जिसे बेचने के लिए एकरार पुत्र जमील दुसरे दिन ही नेपाल चला गया । और बाकि के बचे हुए पैसो मे से कुछ पैसे हमने खर्च कर दिया है। अभियुक्तगण से बरामद माल व विवरण मु0अ0सं0 288/20 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 से संम्बन्धित है। तथा अभियुक्त नूर आलम उर्फ राज पुत्र मोहम्मद अली हुसैन निवासी कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 294/20 धारा 3/25 आर्मस् एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए समय करीब 11:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया व कारण गिरफ्तारी बताते हुये गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायलाय किया गया।

अभियुक्तगण का विवरण व बरामदगी-

  1. मोईन अंसारी उर्फ टिकंल पुत्र स्व0 इसहाक निवासी कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र 25 वर्ष से बरामद 4500 रुपया नगद
  2. नूरआलम उर्फ राज पुत्र मोहम्मद अली हुसैन निवासी कोल्हुई बाजार सोनारी गली थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र 24 वर्ष से बरामद 5500 रुपया नगद चोरी का व तीन अदद आला नकब लोहे की सङसी, एक लोहे का राड, एक हथौङी एक तमंचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतुस 12 बोर जिन्दा बरामद होना।

प्रकाश में आये अभियुक्तगण का नाम व पताः-

  1. एकरार पुत्र जमील निवासी कोल्हुई बाजार सोनारी गली थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज फरार नेपाल में है।

गिरफ्तारी की टीम –
(1) एसओ रामसहाय चौहान थानाध्यक्ष थाना कोल्हुई, महराजगंज
(2) हे0का0 गोविन्द तिवारी थाना कोल्हुई, महराजगंज।
(1) हे0का0 चन्द्रभूषण तिवारी,थाना कोल्हुई महराजगंज।
(2) का0अविनाश कुमार यादव थाना कोल्हुई महराजगंज।
(3) का0सुनील कुमार यादव थाना कोल्हुई महराजगंज।
(4) का0विशाल सिंह थाना कोल्हुई महराजगंज।
(1) म0का0 नीतू गुप्ता थाना कोल्हुई महराजगंज।

9860cookie-checkअपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु किया गया सराहनीय कार्य