September 7, 2024

राजस्थान ब्राह्मण समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह नगर में पदयात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

राजस्थान ब्राह्मण समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह नगर में पदयात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया

अमिट रेखा/दिलीप कुमार भारती

नगरपालिका परिषद प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल यात्रा में शामिल महिलाओं से आशीर्वाद लेकर यात्रा में शामिल रहे

कुशीनगर राजस्थान ब्राह्मण समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह नगर में पदयात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल यात्रा में शामिल महिलाओं से आशीर्वाद लेकर यात्रा में शामिल रहे। नगर के धर्मशाला रोड से शुरू होकर गणेश मंदिर चौक, साहबगंज, पीएनबी चौक, विवाह भवन रोड, नौका टोला चुंगी, रामकोला रोड होते हुए हनुमान इंटर कॉलेज के पास स्थित सुराजी पोखरे में विसर्जन के साथ यात्रा का समापन हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह गणगौर तीज व्रत महिलाओं और कुँवारी कन्याओं द्वारा किया जाता है। भगवान शिव पार्वती को समर्पित यह व्रत हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक मीना शर्मा सहित सीमा शर्मा चंदा शर्मा रानी शर्मा चित्रा शर्मा दया शर्मा प्रतिभा शर्मा मुन्नी जायसवाल अनुजा बंका किरण बंका रितु बंका ममता शर्मा सुनीता शर्मा संतोषी शर्मा के अलावा वार्ड के सभासद रामाश्रय गौतम राजू शर्मा रविकांत शर्मा गौतम रवि सिंह हर्ष शर्मा आलोक शर्मा धनंजय मिश्रा राम शर्मा आलोक विश्वकर्मा मनीष सिंह गौतम गुप्ता रोहन विश्वकर्मा सचिन साहा मनीष शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

157060cookie-checkराजस्थान ब्राह्मण समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह नगर में पदयात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया