June 24, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

वरिष्ठ पत्रकार अजय पाठक के निधन पर शोक

वरिष्ठ पत्रकार अजय पाठक के निधन पर शोक

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज

नगर पालिका परिषद नौतनवा के वार्ड संख्या 21 राजेन्द्र नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार अजय पाठक का शनिवार की देर शाम निधन हो गया। पिछले तीन माह से कोयंबटूर के एक अस्पताल मे उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही नौतनवा के पत्रकारो मे शोक की लहर व्याप्त हो गई। रविवार को पत्रकारो ने एक शोक सभा कर अपनी संवेदना व्यक्त किया और मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। स्वर्गीय श्री पाठक पिछले 25 वर्षो से पत्रकारिता कर रहे थे। इस दौरान उन्होने सभी प्रमुख हिन्दी अखबारो एवं साप्ताहिक तथा मासिक पत्रिकाओ मे अपनी सेवाए दिया। शोक व्यक्त करने वालो मे प्रमुख रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित त्रिपाठी,
जीत बहादुर गुप्ता, अतीक अहमद अब्बासी, पत्रकार राहुल त्रिपाठी, वरिष्ट पत्रकार गुलाम मुस्तफा इद्रीशी, अरविंद त्रिपाठी, राजा अग्रहरि, अजय जायसवाल, मुराद अली, इमरान खान, मोहम्मद आरिफ, अशोक गुप्ता आदि लोग रहे।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com