October 18, 2024

Spread the love

 

तरया सुजान पुलिस द्वारा 01वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार 

 

अमिट रेखा/ शाक्ति कुमार/ सलेमगढ कुशीनगर 

 

सलेमगढ कुशीनगर/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन मे तलाश वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे आभियान के क्रम में तरया सुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह और उ0नि0 प्रभात यादव मय टीम द्वारा मा0 न्यायालय पडरौना कुशीनगर द्वारा निर्गत वारण्ट मु0सं0 2037/2013 धारा 323, 504, 506, 354, 452 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अली रजा पुत्र अफजल सा0 सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को उसके घर से समय रविवार को दोपहर 12.50 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0आशुतोष सिंह उ0नि0 प्रभात यादव , उ0नि0 अंकित सिंह ,का0 मनोज कुमार ,का0 अवनीश सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर शामिल

रहे।

160880cookie-check