July 27, 2024

विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन सोमवार को भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के तत्वावधान में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के कुशीनगर आवास पर किया गया

Spread the love

अमिट रेखा
राज पाठक
सपहा/कसया-कुशीनगर

विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन सोमवार को भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के तत्वावधान में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के कुशीनगर आवास पर किया गया।मुख्य अतिथि हाटा विधायक पवन केडिया ने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया है।संघर्षों के बल पर ही इनकी पहचान बनी है। भाजपा इनका अधिकार दिलवाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज को काफी सम्मान दिया है।केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहली बार इस समाज को अच्छी संख्या में प्रतिनिधित्व मिला है।यह सम्मान भाजपा ही दे सकती है।डॉ वीना कुमारी, अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा,बंका सिंह,अमित पांडेय,मोहन खरवार आदि ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता श्यामदेव गोंड व संचालन हीरालाल गोंड ने किया।कार्यक्रम संयोजक भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने विषय प्रवर्तन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।सभासद राधिका,ओमप्रकाश जायसवाल,दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, अनिल शुक्ल,सुनील पांडेय,डेविड राय,राधेश्याम गुप्त,रामबिलास राव,अमिय कुमार,
हंसराज,मनोहर,संजय आदि उपस्थित रहे।