July 27, 2024

तमकुही ब्लाक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन

Spread the love

जावेद अख्तर – पटहेरवा

पटहेरवा,कुशीनगर : तमकुहीराज में भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को तमकुही ब्लाक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रधान व बीडीसी को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि सरकार सभी ग्राम पंचायतों को डिजिटल कर रही है। इसलिए ग्राम सचिवालय के निर्माण एवं मरम्मतीकरण पर विशेष ध्यान दें। पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता विजय कुमार राय ने कहा कि गांवों के विकास के प्रति सरकार संकल्पित है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य हमारे परिवार है। इस दौरान उन्होंने प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष डॉक्टर डी एन कुशवाहा, प्रधान संघ के अध्यक्ष रजनीश राय, प्रधान पति अनूप कुमार राय, जिपंस प्रदीप गुप्ता, अवधेश आर्य, मुजीबुल होदा, अब्दुल मन्नान, नवनीत तिवारी, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी, संतोष चौरसिया, ब्यास मणि त्रिपाठी, सिकंदर शर्मा, भोला शर्मा, राजेश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, कृपा शंकर सिंह, जय प्रकाश वर्मा, अरुण कुमार मौर्य असलम अली, रफीक अली, छोटे लाल कुशवाह, जावेद अख्तर,बशीर अहमद, आदि मौजूद रहे।